देश का एकमात्र मंदिर, जहां स्वतंत्रता दिवस के दिन फहराया जाता है तिरंगा 🇮🇳। पहाड़ी मंदिर , रांची ( Pahari Mandir , Ranchi ) : Jharkhand

पहाड़ी मंदिर

मुझे इस मंदिर को दर्शन करने का सौभाग्य रांची यात्रा के दौरान हुआ था ।। इस मंदिर के दर्शन करने के बाद मुझे  मंदिर के बारे में कुछ रोचक कहानी पता चला जिसे मै  अपने ब्लॉग के माध्यम से आप तक पहुंचना चाहता हूं ।

परिचय –

यह मंंदिर झारखंड की राजधानी रांची शहर के मध्य में पहाड़ पे स्थित भगवान शिव को समर्पित इस मंदिर को पहाड़ी मंदिर के नाम से जाना जाता है।।

* इस मंदिर में भगवान शिव की  पूजा की  जाती है. यहां पर शिवरात्रि और सावन के महीने में शिव भक्तों की काफी भीड़ देखी जाती है ।

* यह मंदिर समुद्र तल से 2140 फीट और जमीन से 350 फीट की ऊंचाई पर स्थित है।

मंंदिर तक पहुंचने का रास्ता 

* इस मंदिर तक पहुंचाने के लिए 468 सीढियां चढ़नी  पड़ती है.। यहां से आप पूरा रांची शहर की  खूबसूरती को देख सकते है ।। 

क्यों फहराया जाता है तिरंगा :  

शान से लहराता तिरंगा झंडा 

                                                 

बताया जाता है कि यहां आजादी से पहले अंग्रजों द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों को फांसी दी जाती थी। जिस से इस हिल को फांसी टोंगरी नाम से जाना जाता था , लोग बताते हैं कि जब देश आजाद हुआ था तब रांची में सबसे पहला झंड़ा यहीं पर फहराया गया था। इसलिए यहां पे उनके बलिदान को याद करते हुए स्वतंत्रता दिवस पर झंडा फहराया जाता है। तभी से ही इस मंदिर पर भगवा  के साथ शान से तिरंगा लहराता है ।। यहां पर आज भी मंदिर की दिवारों पर स्वतंत्रता सेनानियों के नाम लिखे हुए हैं। यहां पर आज भी आने वाले श्रद्धालु भगवान ही नहीं, शहीदों के सम्मान में भी सिर झुकाते हैं।

मंंदिर का प्रवेश द्वार     

दर्शन करने का समय : सुबह-  4:30 am से लेकर 1:00 pm तक

दोपहर – 2:00 pm से लेकर  6:00 pm तक

संध्या – 7:00 pm से लेकर 9:00 pm तक 

कैसे पहुंचें : 

यह रांची रेलवे स्टेशन से 7 – 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है , यहां आप अपने निजी सवारी या ऑटो / कैब  के सहायता से आसानी से पहुंच सकते है ।। 

पुजा के दौरान की तस्वीरें 

हमारा  यह लेख आपको कैसा लगा। आप हमे कंमेट करके बता सकते है। इस जानकारी को आप अपने दोस्तो के साथ सोशल मीडिया पर भी शेयर कर सकते है। आप हमारे हर नए लेख/ब्लॉग की सूचना ईमेल के जरिए या हमारे ब्लॉग को सब्सक्राइब करके भी पा सकते है।

आपके सुझाव या यात्रा सम्बन्धी कोई प्रश्न हो तो नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखें।।

आज के लिए इतना ही… फिर आऊंगा एक और यात्रा के साथ….. तब तक अपना ख्याल रखिये …..
Travelwithratan 

Published by travelwithratan

A Travel Blogger - Destination Guide

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started