भारत के सबसे बड़ा फ्रेश पानी का मछली घर की सैर (India’s largest Fresh water Aquarium ) Ranchi , Jharkhand.

यह मछली घर शहर से 16 किलोमीटर दूर ओरमांझी में पटना – रांची मुख्य राज्यमार्ग पर भगवान बिरसा जैविक उद्यान के पास स्थित है ।

   स्वागत है आपका मछली घर में

* यह  जैविक उद्यान का ही एक हिस्सा है , मगर जैविक उद्यान के सामने इको पार्क के पास 36,000 वर्ग फिट में विस्तारित है , इसके लिए सभी को अलग से टिकट लेना होता है ।। 

* यहां पे आप 58 फिश टैंक से 120 प्रजाति की 1500 से अधिक मछलियों का दीदार कर सकते हैं,  इस मछली घर में कुछ देशी मछली तो कुछ विदेशी विभिन्न प्रकार की मछलियां शामिल हैं। 

* इसमें 500 से लेकर एक लाख रुपए तक की मछलियां हैं।

* इस मछली घर में आप भारत के मछली के प्रजाति  के साथ- साथ कुछ विदेशी किस्म की मछली जैसे मलेशिया, बैंकॉक और सिंगापुर के मछलियां का दीदार कर सकते है ।

      मछली घर के बाहर बना पहाड़ का दृश्य

* इस मछली घर में 15 टैंक आरसीसी के हैं , और बाकी सभी टैक शीशे के बनाए गए हैं। आरसीसी टैंक में बाहर से शीशा लगाया गया है। इस मछली घर के ऊपर का हिस्सा बादल के लुक का डिजाइन किया गया है।

* मछली घर के बाहर बने को पोर्टिको में  व्हेल मछली और हाथी का स्टेच्यू लगाया गया है। जो बाहर से अपने आप में खूबसूरत दिखाई देता है।।   

                पोर्टिको में बना स्टेच्यू

* यहां पर खासकर आनेवाले बच्चों को मछलियों के बारे कई रोचक जानकारियां मिल सकेंगीं। 

* इस मछली घर के पास ही तितली पार्क भी बनाया जा रहा है। यहां विभिन्न प्रजातियों की रंग-बिरंगी तितलियां को देेेख सकते हैं ।

* इसे देखने के लिए बच्चों को 15 रुपए का टिकट  और वही बाकियों को  30 रुपए का टिकट लेना होगा। 

 यहां पर विभिन्न मछलियों के प्रकार देख सकते है…बेसिक गोल्ड फिश, एग्जॉटिक गोल्ड फिश, एंजल फिश, डिस्कश फिश, सिल्वर डॉलर, एलिगेटर गार, स्टिंग रे, रेड बेलिड पिरान्हा, एडिबल फिश, सेवेरम, ऑस्कर, मॉर्फ फिश, फॉर्नटोसा, चिचिल्ड, नाइफ फिश, पैरट, एग्जॉटिक चिचिल्ड, गौरामी, किसिंग गौरामी, स्कैट फिश, मोनोएंजल फिश, चान्ना फिश, ईल फिश। 

एग्जॉटिक गोल्ड फिश

इस मछली घर को अच्छा से देखने और समझने के लिए 1- 2 घंटा तक समय लग सकता है ।।

पूरे देश में कहीं और नहीं होगा एक छत के नीचे इतनी मछलियों का दीदार ।।

© यात्रा के दौरान लिए गए कुछ तस्वीरें ….

        India’s Largest Fresh water Aquarium 

एडिबल फिश

                       नाइफ फिश

किसिंग गौरामी

                         मोनोएंजल फिश

स्कैट फिश

हमारा  यह लेख आपको कैसा लगा। आप हमे कंमेट करके बता सकते है। इस जानकारी को आप अपने दोस्तो के साथ सोशल मीडिया पर भी शेयर कर सकते है। आप हमारे हर नए लेख/ब्लॉग की सूचना ईमेल के जरिए या हमारे ब्लॉग को सब्सक्राइब करके भी पा सकते है।

आपके सुझाव या यात्रा सम्बन्धी कोई प्रश्न हो तो नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखें।।

आज के लिए इतना ही… फिर आऊंगा एक और यात्रा के साथ….. तब तक अपना ख्याल रखिये …..
Travelwithratan 

Published by travelwithratan

A Travel Blogger - Destination Guide

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started